फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Politics Why Nitish Kumar Resigns RJD Coalition Government Know Tejashwi Jan Vishwas Yatra Statement

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ा राजद का साथ, तेजस्वी ने जन-विश्वास के मंच से बताई पूरी बात

Thu, 22 Feb 2024 02:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Feb 2024 02:41 PM IST
सार

Bihar News: जन विश्वास यात्रा के तहत सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 3 तारीख को पटना के गांधी मैदान पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग कहते हैं कि राजद एमवाई समीकरण की पार्टी है, लेकिन मैं कहता हूं कि ये माई और बाप दोनों की पार्टी है

विज्ञापन
Bihar Politics Why Nitish Kumar Resigns RJD Coalition Government Know Tejashwi Jan Vishwas Yatra Statement
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने में जो मैंने करके दिखाया है, उसी से नीतीश जी घबरा गए थे और फिर उन्होंने पलटी मार दी। बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग विपक्ष में थे, तब नीतीश कुमार हाथ पैर जोड़ते हुए आए और मेरे पिता लालू यादव से कहने लगे कि भाजपा मेरी पार्टी को तोड़ना चाहती है। इसलिए अब हम लोग मिलकर सरकार चलाएंगे, तब मैंने उनकी बात मान ली थी, लेकिन जैसे ही 17 महीने हुए हम लोग पहले जो वादा किये थे नौकरी देने का, उसमें नौकरी देने लगे तब तक चाचा जी पलट गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


माई बाप की पार्टी है राजद
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग कहते हैं कि राजद एमवाई समीकरण की पार्टी है, लेकिन मैं कहता हूं कि ये माई और बाप दोनों की पार्टी है। इसलिए आप लोग सबको मिलजुल कर लेकर चले, हम सबका सम्मान करते हैं। वही उन्होंने कहा कि गरीबों को अपने सीने से लगाए और आने वाले चुनाव में भाजपा को हराने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed