Bihar News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों ने चालक पर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाया
Bihar: घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही वेंकटेश के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरुदियारा निवासी गोपाल यादव के पुत्र वेंकटेश कुमार की बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
वेंकटेश कुमार आरपीएम ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था। बुधवार को अन्य दिनों की तरह वह ट्रैक्टर पर ईंट लादकर धरहरा गया था। ईंटों की आपूर्ति के बाद जब वह उसी ट्रैक्टर से वापस लौट रहा था, तभी सिंघिया-मानगढ़ मुख्य पथ पर अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: वैशाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टॉप-10 अपराधी चन्द्रशेखर उर्फ झंडू को किया गिरफ्तार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही वेंकटेश के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने वेंकटेश को जानबूझकर कुचलकर मार डाला।