फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Woman dies due to suffocation in fire in Gopalganj property worth more than 50 lakhs burnt

Bihar News: गोपालगंज में अगलगी में दम घुटने से महिला की मौत, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जली

Wed, 01 Jan 2025 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 03:33 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज में अगलगी की घटना सामने आई है। अगलगी के दौरान दम घुटने से महिला की मौत हो गई। वहीं, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जल गई।

विज्ञापन
Bihar News Woman dies due to suffocation in fire in Gopalganj property worth more than 50 lakhs burnt
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में पंचदेवरी प्रखंड के तिवारी टोला चक्रपान में मंगलवार देर रात एक व्यवसायी के गोदाम में लगी आग में दम घुटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, 50 लाख से अधिक की संपत्ति भी जलकर राख हो गई। दमकल और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शार्ट-सर्किट से आग लगने की सूचना है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के तिवारी टोला चक्रपान गांव निवासी श्याम सुंदर वर्णवाल क्षेत्र के बड़े व्यवसायी हैं। पंचदेवरी बाजार में आयुष ट्रेडर्स और इलेक्ट्रिकल्स नाम से उनकी अपनी दुकान है। गांव में बड़ा सा गोदाम है, उसके तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। मंगलवार रात शार्ट-सर्किट से गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम के रखी प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और पंखा समेत अन्य इलेक्ट्रिक सामान जलने लगे। कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गई। परिवार के कई लोग तीसरी मंजिल पर घिर गए।
विज्ञापन


पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इलेक्ट्रिक व प्लास्टिक के सामान जलने के कारण इतना अधिक धुंआ निकल रहा था कि लोग परेशान हो गए। व्यवसायी श्याम सुंदर वर्णवाल की पत्नी मधु देवी तथा बेटे उत्कर्ष व आयुष ने तो किसी तरह सीढ़ी के सहारे भाग कर अपनी जान बचा ली। लेकिन व्यवसायी की सास कमलावती देवी (65 वर्ष) की दम घुटने से मौत हो गई। पिछले कुछ वर्षों से कमलावती देवी बेटी के घर ही रह रही थी। वह तेजी से घर से बाहर नहीं भाग सकी। धुंआ में उनका दम घुटने लगा और कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पदाधिकारियों को दी। कटेया, भोरे और फुलवरिया से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन गोदाम से सामान नहीं निकाले जा सके। व्यवसायी और ग्रामीणों के अनुसार, 50 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। चार लाख नकद भी जल जाने की सूचना है।


इधर, महिला की मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे पंचदेवरी पिकेट प्रभारी राजेश कुमार राय ने मामले की जांच की तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। वहीं, सीओ तरुण कुमार रंजन ने बताया कि घटना की सूचना पर राजस्व कर्मचारी विक्रांत कुमार को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित परिवार को नियमानुकूल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed