फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News : VIP party member shot Siwan bihar police

Bihar News : सीवान में वीआईपी पार्टी के सदस्य को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने किया था हमला

Thu, 25 Sep 2025 07:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 25 Sep 2025 07:33 AM IST
सार

Bihar :  तीन से चार बाइक पर सवार अपराधी अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। अचानक हुए गोलीबारी में शख्स कुछ समझ पाता, तब तक वह अपराधियों का निशाना बन चुका था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
Bihar News : VIP party member shot Siwan bihar police
अस्पताल पहुंचे परिजन और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में अपराधियों ने वीआईपी पार्टी के सक्रिय सदस्य को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान स्वर्गीय संजय सहनी के पुत्र राहुल सहनी के रूप में हुई है। घटना आसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राहुल नदी के किनारे ईंट भट्टे के पास घुमने गया था, तभी तीन से चार बाइक पर सवार अपराधी अचानक उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। अचानक हुए गोलीबारी में वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आननफानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed