{"_id":"66e8438a5964d0c4510c0b62","slug":"bihar-news-uncontrolled-bus-ran-over-youths-returning-from-birthday-party-in-chhapra-two-killed-one-injured-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छपरा में बर्थडे पार्टी से लौटते युवकों को अनियंत्रित बस ने रौंदा; दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छपरा में बर्थडे पार्टी से लौटते युवकों को अनियंत्रित बस ने रौंदा; दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Mon, 16 Sep 2024 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 16 Sep 2024 08:11 PM IST
सार
Chhapra News: तरैया थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बस को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस तथा मृतक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरा जिले के तरैया थानाक्षेत्र के डुमरी छपिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना तब घटी जब एक अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार को तरैया-मसरख मुख्य सड़क (स्टेट हाइवे-73) पर डुमरी छपिया गांव के बिन टोली के पास यह हादसा हुआ। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उनकी बाइक को तेज रफ्तार और अनियंत्रित यात्री बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना में मृतकों की पहचान इसुआपुर थानाक्षेत्र के गुणराजपुर गांव निवासी राजन कुमार यादव (16) और केरवा गांव निवासी अणु कुमार यादव (20) के रूप में हुई है। जबकि तीसरा युवक अंकित कुमार (18) इसुआपुर थानाक्षेत्र के सिसवा गांव का निवासी है, जिसे गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। फिर घायल युवकों को रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में राजन कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि अणु कुमार की मौत भी सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। अंकित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
तरैया थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बस को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
वहीं, घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन और पुलिस इस हादसे की गहराई से जांच कर रहे हैं और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।