फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News : Three children including brother and sister died falling from Chachari bridge saran bihar police

Bihar : चचरी पुल से गिरकर भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत, सामान खरीदने के लिए जा रहे थे दुकान

Sat, 30 Aug 2025 07:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Aug 2025 07:09 PM IST
सार

Bihar : घर का सामान लाने के लिए भाई-बहन घर से निकले थे। बीच रास्ते में सहेली भी साथ हो गई, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज तीनों किसी हादसे के शिकार हो जाएंगे। तीनों की एक साथ मौत हो गई, जिसके बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Three children including brother and sister died falling from Chachari bridge saran bihar police
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साथ भाई और बहन सहित तीन बच्चों की सड़क किनारे गहरे पानी में डूबने से हो गई हैं। घटना परसा प्रखंड और भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपुरा गांव स्थित गांव की है। मृतकों में लगनपुरा गांव निवासी मंसूर अली का पुत्र नूर आलम (13) और पुत्री शगुफ्ता खातून (15) तथा नसीम अंसारी की पुत्री शायरा बनो (13) शामिल हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि तीनों बच्चे नदी में बने चचरी पुल से यादवपुर स्थित दुकान पर समान खरीदने के लिए एक साथ जा रहे थे। तभी एक बच्ची का पैर फिसल गया जिस वजह वह गहरे पानी में गिर गई। उसको बचाने के दौरान एक एक कर दोनों बच्चे भी डूब गए। स्थानीय लोगो के सहयोग से तीनों शव को नदी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मिलने पर भेल्दी थाने की पुलिस पहुंच कर शव को छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही माता अख़्तरी बेगम और गुलशन बेगम, बहन सकीना खातून, सबीना खातून, दादी सलिमत बीबी की चीख पुकार से माहौल गूंज उठा। एक साथ तीन बच्चों की मौत ने परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया है। मंसूर आलम को दो पुत्र एक पुत्री थी। हादसे में एक पुत्र और एक पुत्री की मौत हो गई है। मृतक नूर आलम भाई में छोटा था, जबकि शगुफ्ता खातून भाई बहन में बड़ी थी, जो मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अब एक भाई फिरोज वारिस के रूप में है। नसीम अंसारी को तीन पुत्री तथा एक पुत्र है, जिसमें शायरा बानो की डूबने से मौत हो गई है, जो तीन बहन तथा एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन सकीना खातून, सबीना खातून तथा भाई सोहैल अंसारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव सृजित प्राथमिक विद्यालय उर्दू लगनपुरा के समीप नदी पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। उसके बगल से संवेदक द्वारा आवागमन के लिए बांस के चचरी पुल का निर्माण कराया गया है। चचरी पुल लगभग दो फुट पानी में डूब गया है। उसके ऊपर से पानी का बहाव काफी तेजी के साथ हो रहा है। उसी चचरी पुल से तीनों बच्चे घर का सामान खरीदने एक साथ नदी के उस पार यादवपुर जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा पुल को ऊंचा कर बनाया जाता तो शायद यह हादसा नही होता। ग्रामीणों और परिजनों ने संवेदक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। 


 इस संबंध में परसा प्रखंड के अंचल अधिकारी अनुज कुमार घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं सरकार के आपदा विभाग से मिलने वाली राशि के लिए अग्रतर कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनो बच्चों के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आपदा से मिलने वाली राशि आश्रितों को मुहैया कराए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed