{"_id":"6776a7bd9e10b188410aae68","slug":"bihar-news-suspicious-death-of-youth-from-siwan-hotel-in-gorakhpur-he-had-gone-to-up-for-picnic-on-new-year-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान के युवक की गोरखपुर के होटल में संदेहास्पद मौत, नए साल पर पिकनिक मनाने गया था यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान के युवक की गोरखपुर के होटल में संदेहास्पद मौत, नए साल पर पिकनिक मनाने गया था यूपी
Thu, 02 Jan 2025 08:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:20 PM IST
सार
बिहार में सीवान जिले के एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में नए साल पर पिकनिक मनाने गया था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान के एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में गोरखपुर के होटल में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले एक युवक बीते 31 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपने दोस्तों के साथ नए वर्ष पर पिकनिक मनाने गया हुआ था। फर्स्ट जनवरी तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन आज दो जनवरी को अचानक उसका शव संदेहास्पद स्थिति में एक होटल से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि गोरखपुर के पुलिस ने सीवान पुलिस को इसकी जानकारी दी और सीवान पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शव को सीवान लाया गया, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को मृतक का शव सौंप दिया गया है। वहीं, मृतक की पहचान वीरेंद्र शाह उर्फ टीमल शाह, जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव के निवासी हैं, के रूप में हुई है। वहीं, इस संदेहास्पद मौत को परिजनों ने बताया कि जहर देकर हत्या की गई है। वहीं, आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का संपर्क हमेशा असामाजिक तत्वों के साथ रहा है और उस पर थाने में कुछ मामलात भी दर्ज हैं। आपको बता दें कि इस मौत के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
सीवान के युवक की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के पूरे मामले पर हुसैनगंज थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि गोरखपुर में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत की सूचना मिली है। पुलिस गांव में पहुंचकर पूछताछ कर रही है, जहर देने की बात बताई जा रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, पूरे मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन