फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Suspicious death of teenager in Kasturba Gandhi Vidyalaya family members created ruckus

Bihar News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में किशोरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 14 Feb 2025 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 08:53 PM IST
सार

Kasturba Gandhi Vidyalaya: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और वहां जमकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Bihar News Suspicious death of teenager in Kasturba Gandhi Vidyalaya family members created ruckus
कस्तूरबा गांधी विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सीवान जिले के सिकटिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 10वीं की एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृत छात्रा के गांव से काफी संख्या में ग्रामीण विद्यालय में पहुंचकर हंगामा करने लगे। ग्रामीण घटना की जांच कराने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है, महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय है, जिसमें गुडडूराम की पुत्री पढ़ती थी। लेकिन शुक्रवार को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर उसके पिता को जब मिली तो वह चौंक गए। दरअसल, मृतिका के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मैं एक शादी में जा रहा था। तभी स्कूल के वार्डन की तरफ से फोन कर बताया गया कि आपकी पुत्री की तबियत ज्यादा खराब है। आप जल्द आइए, लेकिन मृतिका के पिता गुड्डूराम ने कहा कि मेरी पुत्री तो बिल्कुल ठीक थी। मैं एक शादी समारोह में जा रहा हूं, लौटकर आऊंगा। फिर थोड़ी देर में जब पुलिस के द्वारा फोनकर बुलाया गया तो मृतिका के पिता अपने परिवार के साथ आनन-फानन में स्कूल पहुंचे तो पता चला कि उनकी पुत्री की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि मौत कैसे हुई है, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। जहां एक तरफ मृतिका के पिता गुड्डूराम ने अचानक इस तरह की मौत पर संदेह जताया है। मृतिका की पहचान गुड्डूराम की पुत्री सोनी कुमारी जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई है। फिलहाल, इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों में विद्यालय परिसर में खूब हंगामा किया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मौत के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इस आवासीय विद्यालय में और भी लड़कियां हैं, जो पढ़ाई करती हैं। इस तरह संदिग्ध परिस्थिति में मौत पर अब स्कूल प्रशासन एवं जिला प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवासीय विद्यालय में बच्चियां कितनी सेफ हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। अभी तक मृतिका की मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या स्कूल के वार्डन ड्यूटी पर नहीं थे और थे तो कहां थे कि इस तरह कि घटना घटित हो गई, फिलहाल यह पुलिसिया जांच का मामला है।


क्या कहती है पुलिस
दसवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत कैसे हुई है। उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने बाद ही क्लियर हो पाएगा। फिलहाल, आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed