फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Son of Saran martyred in an encounter with terrorists in Jammu and Kashmir

Bihar News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुआ सारण का लाल, नम आंखों से दी गई विदाई

Tue, 02 Sep 2025 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

Bihar: छोटू शर्मा की शादी इसी वर्ष 5 मई को सुष्मिता से हुई थी। लेकिन शादी के मात्र पांच दिन बाद यानी 11 मई को ही वह ऑपरेशन सिंदूर के लिए ड्यूटी पर रवाना हो गए थे। परिजन और पत्नी आगामी 7 सितंबर को उनकी छुट्टी पर घर वापसी का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
Bihar News: Son of Saran martyred in an encounter with terrorists in Jammu and Kashmir
शहीद को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में 30 अगस्त को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सारण जिले के जवान छोटू शर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार को दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव स्थित शर्मा टोला पहुंचा। जैसे ही फूलों से सजे सेना के वाहन से पार्थिव शरीर गांव की सीमा पर पहुंचा, हजारों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो उठीं। लोग हाथों में तिरंगा लिए 'वंदे मातरम्', 'भारत माता की जय' और 'वीर जवान छोटू शर्मा अमर रहें' के नारे लगा रहे थे। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में बूढ़ी मां बेटे को देखने के लिए दौड़ पड़ी, वहीं बहन रो-रोकर बेसुध हो रही थी। इसी बीच शहीद की पत्नी सुष्मिता अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख पड़ीं। वह रोते-रोते बार-बार कह रही थीं, मुझसे क्या गलती हो गई… इतनी जल्दी मुझे अनाथ बनाकर क्यों चले गए? यह मार्मिक दृश्य देखकर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।

विज्ञापन


पढ़ें: सेना के जवान गुड्डू कुमार का लखनऊ में निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई; आंखें हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटू शर्मा की शादी इसी वर्ष 5 मई को सुष्मिता से हुई थी। लेकिन शादी के मात्र पांच दिन बाद यानी 11 मई को ही वह ऑपरेशन सिंदूर के लिए ड्यूटी पर रवाना हो गए थे। परिजन और पत्नी आगामी 7 सितंबर को उनकी छुट्टी पर घर वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शहीद का पार्थिव शरीर ही तिरंगे में लिपटकर घर लौटा।

परिजनों ने बताया कि शनिवार को छोटू शर्मा ने फोन पर पत्नी और मां से बात की थी। उन्होंने कहा था कि जल्दी घर आ रहा हूं। लेकिन रविवार को मुठभेड़ के दौरान सिर में गोली लगने से उनकी शहादत हो गई। छोटू शर्मा राष्ट्रीय राइफल्स की 24वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed