फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Six minor girls rescued in Chapra orchestra director accused of luring them away

Bihar News: छपरा में छह नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Sat, 20 Jul 2024 11:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 11:31 AM IST
सार

सारण में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सारण पुलिस के साथ छापेमारी करते हुए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं, आर्केस्ट्रा संचालक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bihar News Six minor girls rescued in Chapra orchestra director accused of luring them away
बरामद लड़कियां और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले सहित आसपास के कई जिलों में स्थानीय प्रशासन से साठ-गाठ कर आर्केस्ट्रा संचालन कार्य दिन दोगुनी रात चौगुनी की तर्ज पर फल फूल रहा है। क्योंकि आर्केस्ट्रा संचालकों को आसानी से कम पैसे में नाबालिग लड़कियां मिल जाती हैं। उसके बाद संचालकों द्वारा नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम कराने के साथ ही देह व्यापार में भी जबरदस्ती उतारा जाता है।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा कभी कभार छापेमारी भी किया जाता है। लेकिन धाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती है। लेकिन इस बार राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सारण पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए आर्केष्ट्रा में काम करने वाली आधा दर्जन नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। सभी छह लड़कियां अलग-अलग जिला से नृत्य कराने के लिए सारण लाई गई थी। इस दौरान जलालपुर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां से स्थानीय जलालपुर थाने की पुलिस से साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर छह नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के अनुसार, सबसे पहले धरान बाजार स्थित पूजा आर्केस्ट्रा से तीन नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। साथ ही आर्केस्ट्रा संचालक आनंद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाद जलालपुर बाजार स्थित धूम आर्केस्ट्रा से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। उसके बाद उसके निशानदेही पर जलालपुर-नगरा रोड स्थित मस्ती आर्केस्ट्रा से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। हालांकि, वहां आर्केस्ट्रा संचालक पुलिस को देखकर फरार होने कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार दोनों आर्केस्ट्रा संचालकों पर प्राथमिक दर्ज की गई है। दिल्ली के एनजीओ के सहयोग से जलालपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एक आर्केस्ट्रा संचालक आनंद कुमार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए जलालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण इकाई द्वारा चिन्हित जगहों पर छापेमारी करते हुए छह नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। सभी लड़कियों को आर्केस्ट्रा में नृत्य कराने के लिए लाया गया था। सभी लड़कियों को छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उसके बाद बालिका सुधार गृह में रखा जाएगा। जहां से उनके लीगल गार्जियन को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed