{"_id":"676d29d4b0ab12a2ff0d30a7","slug":"bihar-news-rs-1-25-lakh-looted-at-gunpoint-in-siwan-stabbed-when-man-refused-to-give-money-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पिस्टल का भय दिखाकर सवा लाख रुपये की लूट, पैसे देने से मना करने पर चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पिस्टल का भय दिखाकर सवा लाख रुपये की लूट, पैसे देने से मना करने पर चाकू मारा
Thu, 26 Dec 2024 03:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:33 PM IST
सार
बिहार के सीवान में पिस्टल का भय दिखाकर सवा लाख रुपये की लूट हुई है। जब व्यक्ति ने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। एक व्यक्ति से पिस्टल का भय दिखाकर सवा लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला सराय थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के नवादा गांव के रहने वाले श्रीराम यादव मोटर साइकिल से किसी को एक लाख 35 रुपये देने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका लड़का बाहर रहता है। उसी ने यह पैसा अपने रिश्तेदार को देने के लिए भेजा था। उसी क्रम में श्रीराम यादव अभी सराय थाना क्षेत्र के ही बड़का गांव पहुंचे थे कि रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने पिस्टल एवं चाकू का भय दिखाकर उनसे पैसे लूटने लगे। उसके बाद पीड़ित ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और पैसे लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
यह घटना बुधवार की देर रात्रि करीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं, पीड़ित श्रीराम यादव को राहगीरों ने इलाज हेतु सीवान अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
सवा लाख लूट मामले में सराय ओपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित एक लाख 35 हजार रुपये लूट की बात बता रहा है। मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।