फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Now disco on pistol in Siwan; Two youths including dancer fired several rounds

Bihar News: अब सीवान में हुआ तमंचे पर डिस्को; नर्तकी समेत दो युवकों ने की कई राउंड फायरिंग, पुलिस बेखबर

Fri, 02 Feb 2024 01:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

Siwan Hindi News: सीवान से तमंचे पर डिस्को और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Now disco on pistol in Siwan; Two youths including dancer fired several rounds
डांस करते हुए फायरिंग करती नर्तकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में तमंचे पर डिस्को किए जाने और फायरिंग किए जाने का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अश्लील गानों पर नर्तकी हाथ में अवैध पिस्तौल लहराते हुए ठुमके लगा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह तमंचा लहराते हुए डांस और फायरिंग करने का वीडियो सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां शादी समारोह के दरम्यान फायरिंग का अब चलन आम हो गया है। पहले स्टेज प्रोग्राम शुरू होता है। फिर धीरे-धीरे असामाजिक तत्व उसमें आकर पिस्तौल निकाल कर लहराने लगते हैं और फायरिंग भी करते हैं।
विज्ञापन


इसी बीच दरौंदा में एक शादी समारोह में दो व्यक्तियों द्वारा अवैध पिस्तौल से एक के बाद एक दो बार फायरिंग की गई है। इतना ही नहीं वीडियो में डांस के दौरान ही स्टेज पर एक युवक पिस्टल में मैगजीन लगाकर नर्तकी से फायरिंग करवाते हुए भी नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मौके पर आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम हुआ था। उसमें आर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल डांसर ने हाथ में पिस्तौल लेकर अश्लील डांस किया। इसी दौरान स्टेज पर खड़े युवकों ने भी पिस्तौल से फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल होने के बाद तमाम तरह के सवाल पुलिस प्रशासन पर खड़े हो रहे हैं। वहीं, फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मदारीचौक निवासी सोनू यादव के रूप में हुई है। सोनू यादव बगोड़ा पंचायत के पूर्वी क्षेत्र का पूर्व बीडीसी सदस्य है, वह वीडियो में काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। वहीं, दूसरा  युवक मदारीचौक का ही विशाल यादव है जो सफेद रंग के कपड़े पहने है। ये दोनों युवक वीडियो में हथियार लहराते हुए और नर्तकी के साथ डांस के दौरान फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed