{"_id":"68874d164a6547dd950930ea","slug":"bihar-news-newly-married-woman-strangled-to-death-in-siwan-domestic-violence-dowry-harassment-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, तीन माह की गर्भवती थी; दहेज देने के साथ ऐसा करने कह रहे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, तीन माह की गर्भवती थी; दहेज देने के साथ ऐसा करने कह रहे थे आरोपी
Mon, 28 Jul 2025 03:42 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 28 Jul 2025 03:42 PM IST
सार
Siwan News: नवविवाहिता के मायके वालों ने आरोप लगया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इतना ही नहीं उसपर गर्भपात का भी दबाव बनाया। जब मनीषा ने ऐसा करने से मना किया तो मार कर लटका दिया।
विज्ञापन
मनीषा के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के महुअल महाल गांव में दहेज की लालच में एक तीन माह की गर्भवती नवविवाहिता मनीषा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अजय पांडेय की बहन मनीषा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी वर्ष 7 मार्च को सन्नी कुमार पांडेय से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से मनीषा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष द्वारा तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी और मनीषा पर गर्भ गिराने का दबाव भी डाला जा रहा था। इसी तनाव के बीच मनीषा अपने पति सन्नी पांडेय, सास आशा देवी और ननद टुनचुन कुमारी के साथ महाराजगंज में किराए के मकान में रहने लगी थी।
विज्ञापन
तीन लाख रुपये लाने का दबाव डाला जा रहा था
रविवार को मनीषा ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उस पर गर्भ गिराने और मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव डाला जा रहा है। कुछ देर बाद जब भाई ने दोबारा कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। शंका होने पर अजय तुरंत महाराजगंज पहुंचा, जहां किराए के कमरे में ताला लटका मिला और बाद में स्थानीय अस्पताल से उसकी मौत की सूचना मिली। वहीं, मृतका के चाचा ससुर नीरज पांडेय ने बताया कि रविवार की रात करीब 8:30 बजे सन्नी पांडेय, आशा देवी, टुनचुन कुमारी और एक ड्राइवर कार से शव को लेकर गांव पहुंचे और कमरे में रखकर फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल से छूटकर आए कुख्यात और एसटीएफ के बीच मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहा था, पुलिस ने मारी गोली
विज्ञापन
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की
बताया जा रह है कि सोमवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपित फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश है। मृतका के परिवार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।