फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Mother strangled to death in Gopalganj when she went to stop a fight with her son

Bihar News: बेटे से हो रहा झगड़ा रोकने गई मां की गला दबाकर हत्या, मामूली विवाद में हुआ खूनी खेल

Sat, 24 Aug 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Aug 2024 05:48 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में पड़ोसियों द्वारा पीटे जा रहे बेटे को बचाने गई मां की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Mother strangled to death in Gopalganj when she went to stop a fight with her son
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के विजयीपुर में अपनी जमीन में केले का पौधा लगाने के विवाद में पड़ोसियों ने मिलकर मां-बेटे को मारकर अधमरा कर दिया। जब मां झगड़ा रोकने गई तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान विजयीपुर थानाक्षेत्र के सबेया गांव निवासी बुनेला गोंड की पत्नी प्रभावती देवी (65) के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार की सुबह 11 बजे की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सबेया गांव के संजय गोंड ने शुक्रवार को अपने घर के पीछे की भूमि में एक केले का पौधा लगाया था। शनिवार की सुबह संजय गोंड के पड़ोसी ने दरवाजे पर आकर कहा कि चलो दिखाओ कि पौधा किसकी जमीन में लगाया है। संजय को घर से बुलाकर पीछे खेत में ले गया, जहां पहले से रमाशंकर गोंड, पवन गोंड, धनंजय गोंड, नीतू देवी और पंकज कुमारी लाठी-डंडे लेकर घात लगाकर बैठे थे। वहां पहुंचते ही संजय को सभी लोग मारने-पीटने लगे। बेटे की चीख-पुकार सुनकर बूढ़ी मां प्रभावती देवी ने जब पीछे जाकर देखा तो वह बेटे को बचाने गई। उसके बाद हमलावरों ने बुजुर्ग महिला को भी जमीन पर गिरा दिया। फिर लात-मुक्कों से दोनों मां बेटे को मारने लगे। इसी बीच बुजुर्ग प्रभावती देवी का किसी ने गला दबा दिया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। प्रभावती देवी की मौत के बाद सभी पट्टेदार वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने देखा तो प्रभावती देवी की मौत हो चुकी थी और उसका बेटा संजय गोंड घायल पड़ा था। उसके बाद दोनों को परिजनों ने विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रभावती देवी को मृत घोषित कर दिया। हालांकि संजय गोंड का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि पीड़ित संजय गोंड के आवेदन पर रमाशंकर गोंड, पवन गोंड, धनंजय गोंड, नीतू देवी और पंकज कुमारी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed