{"_id":"671368caae016b4efa0e31b8","slug":"bihar-news-middle-aged-farmer-sleeping-at-home-in-gopalganj-attacked-with-acid-referred-to-pmch-patna-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में घर में सो रहे अधेड़ किसान पर तेजाब से हमला, गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में घर में सो रहे अधेड़ किसान पर तेजाब से हमला, गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर
Sat, 19 Oct 2024 01:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:37 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में घर के दरवाजे पर सो रहे अधेड़ किसान पर तेजाब से हमला कर दिया गया। उसके बाद किसान को गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। वहीं, पीड़ित का परिवार काफी डरा हुआ है।
विज्ञापन
घायल किसान को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज में अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात घर के दरवाजे पर सो रहे अधेड़ किसान पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब के हमले में किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी किसान को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। यह घटना जादोपुर थानाक्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव में शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित किसान की पहचान दिवंगत भभीछन सिंह के बेटे रामेश्वर सिंह (50) के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तेजाब से हमला करने वाले शख्स का नाम उदय सिंह है। इससे पहले भी जमीन विवाद में उसने अपने भाइयों पर तेजाब से हमला किया था। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए हमलावर की गिरफ्तारी करने में जुट गई है। घटना के बाद से पीड़ित किसान का परिवार काफी डरा सहमा हुआ है।
वहीं, सदर अस्पताल में इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. दानिश अहमद ने कहा कि पीड़ित की हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पटना रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि ज्वलनशील पदार्थ से पीड़ित को एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा था। साथ ही सिर से लेकर छाती तक का हिस्सा जल चुका था। इसलिए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।