फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Maulana stabbed to death in a dispute with the driver over money in Scorpio

Bihar News: पैसे को लेकर ड्राइवर से विवाद, मौलाना की चाकू मारकर हत्या, दूसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Feb 2025 03:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 03:31 PM IST
सार

घटना तब हुई जब दोनों मौलाना ट्रेन से उतरकर भाड़े की स्कॉर्पियो से गांव जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर से किराए को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद छह अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश दोनों को मृत समझकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Maulana stabbed to death in a dispute with the driver over money in Scorpio
घायल को एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में एक मौलाना का कत्ल अपराधियों ने कर दिया है। वहीं एक मौलाना अभी भी घायल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले पचरुखी थाना क्षेत्र में अहले सुबह दो मौलाना ट्रेन से पचरुखी थाना पर उतरे। इनमें एक मौलाना मीरगंज का रहने वाला है तो दूसरा मौलाना पचरुखी थाना क्षेत्र के मन्द्रपाली का। गांव जाने के लिए एक स्कोर्पियो भाडें पर मंगवाई और उसमें सवार होकर जाने लगे। अभी मन्द्रपाली गांव के पास पहुंचे ही थे कि स्कोर्पियो में ही पैसे को लेकर ड्राइवर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कोर्पियो में ही मारपीट होने लगी। यही नहीं अचानक छह अपराधियों ने मौलाना पर हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हादसे में एक मौलाना की मौत हो गई। वहीं दूसरा साथी मौलाना गम्भीर रूप से घायल हो गया। बदमाश दोनों को मृत समझकर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घायल मौलाना को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


वहीं दूसरे मौलाना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मौलाना की पहचान दिलशाद के रूप में हुई, जो मीरगंज के रहने वाला था। वहीं घायल मौलाना की पहचान अब्दुल बारी बताया जा रहा है। जो दरौंदा में  रहता है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सूचना परिजनों को दे दी है। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
सीवान में मौलाना के कत्ल के पूरे मामले में सीवान एसपी से प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि पचरुखी थाना को थाना क्षेत्र के मंद्रपाली में दो मौलानाओं पर चाकू से हमला करने की सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पचरुखी थाना प्रभारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल को संरक्षित कर FSL टीम को सूचित किया गया है। संदिग्धों की गिरफ्तारी हेतु दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed