फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Land dispute turned into bloody conflict, old man murdered with a knife and his body thrown in a p

Bihar News: जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की चाकू से हत्या कर शव गड्ढे में फेंका

Thu, 17 Jul 2025 05:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश साह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव उसी विवादित जमीन के पास गड्ढे में मिला, जहां वे नया मकान बनवा रहे थे।
 

विज्ञापन
Bihar News: Land dispute turned into bloody conflict, old man murdered with a knife and his body thrown in a p
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महज 10 धुर जमीन के विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और शव को उसी जमीन के पास एक गड्ढे में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान सिंगार पट्टी निवासी सुरेश साह, पिता स्वर्गीय महादेव साह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, वहीं सुरेश साह का पुराना मकान था, जिसे तोड़कर वे नया घर बनवा रहे थे। पिछले कुछ दिनों से नींव की खुदाई का काम चल रहा था। इसी को लेकर पड़ोसियों से पुराना विवाद था और परिजनों को कुछ दिन पहले धमकी भी दी गई थी कि जान से मारकर नरहन घाट भेज देंगे।
विज्ञापन


बुधवार रात सुरेश साह खाना खाकर सोए थे, लेकिन सुबह जब वे अपने बिस्तर पर नहीं मिले तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद उनका शव उसी विवादित जमीन के बगल गड्ढे में मिला, जहां मकान की नींव खोदी जा रही थी। शव पर चाकू से किए गए कई वारों के निशान थे, जिससे उनकी बेरहमी से हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाये सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं


घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा। सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद में सुनियोजित हत्या का प्रतीत होता है। परिजनों के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से धमकी दी जा रही थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे इस तरह की दुखद घटना घट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed