फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: High speed pickup crushed the hotel operator news in hindi

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप ने होटल संचालक को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 12:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 May 2025 12:33 PM IST
सार

Bihar: हादसे की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को वापस घटनास्थल पर लाकर सड़क पर रख दिया और सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: High speed pickup crushed the hotel operator news in hindi
भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक होटल संचालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कचहरी रेलवे ढाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लखरांव गांव निवासी बलिंदर यादव के रूप में हुई है, जो ललित बस स्टैंड के पास लिट्टी-चोखा का होटल चलाते थे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलिंदर यादव रोज की तरह सुबह अपने होटल खोलने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया, मक्का के खेत में ले जाकर किया था अपराध; पुलिस ने धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को वापस घटनास्थल पर लाकर सड़क पर रख दिया और सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए।

क्या कहती है पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी और सीवान सदर सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed