फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Grandfather died in road accident in Gopalganj, grandmother and grandson injured

Bihar: शादी समारोह से घर लौट रही बाइक पेड़ से टकराई; हादसे में नाना की मौत, नानी और नाती घायल

Tue, 10 Dec 2024 09:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 09:43 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकरा गए। इस हादसे में बाइक पर बैठे नाना की मौत हो गई, जबकि नानी और नाती घायल हो गए। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Grandfather died in road accident in Gopalganj, grandmother and grandson injured
शोक में डूबे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक के नाना की मौत हो गई। जबकि नानी और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर को गंगा छापर मझवलिया रोड पर हुआ, जब युवक अपने नाना-नानी को लेकर बाइक से लौट रहा था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के हकारपुर गांव के निवासी आशीष पटेल अपने नाना इशारी पटेल और नानी लीलावती देवी को बाइक से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौच थाना से गोपालगंज लौट रहा था। इस दौरान गंगा छापर मझवलिया रोड पर बाइक अचानक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में आशीष पटेल के नाना इशारी पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष और उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
हादसे की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद घायलों को विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। फिर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि युवक आशीष पटेल अपने नाना-नानी को सोमवार को अपने मौसेरे भाई के तिलक समारोह में लेकर गया था। फिर मंगलवार को उन्हें उनके घर लाला के बेलवा वापस ले जा रहा था, जब यह दुर्घटना घटित हुई। हादसे में नाना इशारी पटेल की मौत हो गई, जबकि आशीष और लीलावती देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिवारजनों ने शव को अपने घर ले जाकर दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed