फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Girl died after being crushed by JDU's campaign vehicle in Siwan, villagers express anger

Bihar: JDU की प्रचार गाड़ी से कुचलने पर बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने विरोध कर प्रत्याशी के खिलाफ जताई नाराजगी

Tue, 21 May 2024 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 May 2024 05:55 PM IST
सार

Bihar News: सब इंस्पेक्टर पपन कुमार ने बताया कि लोगों का कहना है कि जदयू की प्रचार गाड़ी ने बच्ची को कुचला है। उस वजह से इस बच्ची की मौत हुई है। लेकिन अभी तक परिजन द्वारा फर्द बयान नहीं दिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Girl died after being crushed by JDU's campaign vehicle in Siwan, villagers express anger
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में मंगलवार शाम को जदयू प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए। बताया जा रहा है कि जिले के रघुनाथपुर के लक्ष्मीपुर गांव में जदयू की प्रचार गाड़ी ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। उसके बाद वाहन मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी बबलू सिंह की छह वर्षीय बच्ची काजल कुमारी के तौर पर हुई है। बच्ची स्कूल से पढ़कर लक्ष्मीपुर अपने घर लौट रही थी। तभी जदयू की प्रचार गाड़ी ने उसे कुचल दिया। उसके बाद आसपास के लोग उसे इलाज के लिए आंदर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव वाले अस्पताल में पहुंच गए और प्रत्याशी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


चुनावी माहौल में इस तरह की घटना से प्रत्याशी के प्रति लोगों में खास नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है, अभी तक प्रत्याशी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस लोगों समझाने-बुझाने में जुट गई। वहीं, ग्रामीण प्रत्याशी के बुलाने और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, सीवान में जदयू की प्रचार गाड़ी द्वारा एक बच्ची को कुचलने से मौत के बाद आंदर पहुंचे सब इंस्पेक्टर पपन कुमार ने बताया कि लोगों का कहना है कि जदयू की प्रचार गाड़ी ने बच्ची को कुचला है। उस वजह से इस बच्ची की मौत हुई है। लेकिन अभी तक परिजन द्वारा फर्द बयान नहीं दिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed