फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Father and son died due to suffocation from smoke of fireplace in Rajasthan, mourning in Gopalganj

Bihar: राजस्थान में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से बाप-बेटे की मौत, बिहार में छाया मातम; इस गलती से हुआ हादसा

Mon, 13 Jan 2025 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

Gopalganj News: राजस्थान में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से बाप-बेटे की मौत हो गई, जिससे गोपालगंज स्थित उनके घर में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Father and son died due to suffocation from smoke of fireplace in Rajasthan, mourning in Gopalganj
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भिवाड़ी में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी ने बिहार के गोपालगंज जिले के बाप-बेटे की जान ले ली। घटना खैरथल जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में हुई, जहां गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवां शुक्ल गांव के 50 वर्षीय धनंजय दुबे और उनके 14 वर्षीय बेटे अंकित दुबे की अंगीठी से निकलने वाले जहरीले धुएं से दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन

 
रात में अंगीठी जलाकर सोने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात ठंड से बचने के लिए धनंजय दुबे और उनके बेटे ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई। अंगीठी को बुझाए बिना ही वे सो गए। कमरे की खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद थे, जिससे रात भर कमरे में जहरीली गैस भरती रही। सुबह तक दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

 
देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ घटना का खुलासा
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे तक जब पिता-पुत्र कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। दोनों बेसुध हालत में पड़े थे। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक धनंजय दुबे राजस्थान के भिवाड़ी में मजदूरी करते थे, जबकि उनका बेटा अंकित 10वीं कक्षा का छात्र था। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां भी हैं। धनंजय का बड़ा बेटा गांव में ही रहता है। घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। भिवाड़ी में मौजूद परिजनों के मुताबिक, सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए गोपालगंज भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed