फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: entire area got flooded due to breaking of canal dam in Siwan, department blamed rats

Bihar News: सीवान में नहर का बांध टूटने से पूरा इलाका हुआ पानी-पानी, विभाग ने चूहों पर मढ़ा दोष

Sat, 22 Jun 2024 01:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

Siwan News: ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा इसकी कोई जांच नहीं की जाती थी। न ही देखने के लिए ही कोई आता था। इसलिए यह बांध टूट गया है। अगर जल्द ही मरम्मत नहीं हुई तो अब रिहायशी इलाकों में भी पानी घुसने लगेगा जिससे परेशानी और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: entire area got flooded due to breaking of canal dam in Siwan, department blamed rats
खेतों में पानी भरने से लाखों की फसलें हुई बर्बाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान के मैरवा में नहर का बांध टूटने से कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सीवान जिले के मैरवा प्रखंड के नवादा गांव में स्थित नहर का बांध अचानक टूट गया, जिससे करीब पांच एकड़ खेतों की फसल बर्बाद हो गई है। देखते-देखते पूरे इलाके में पानी भर गया। बताया जा रहा है कि 50 से 60 किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। जिन किसानों ने धान के लिए बिजड़ा डाला था, उनकी लाखों की फसल तबाह हो गई है।

विज्ञापन

 
‘चूहों की वजह से टूटा बांध’
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही विभाग कनिष्ठ अभियंता (जेई)  मदन मोहन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नहर के आउटलेट के लिए जगह छोड़ी जाती है, जिसमें हर जगह चूहों ने छेद कर दिया था। पानी भरने की वजह से रिसाव ज्यादा हुआ और इस तरह से बांध टूट गया। जेई ने कहा कि बांध बांधने की तैयारी हम लोगों ने शुरू कर दी है। ताकि पानी के बहाव को रोका जा सके।
विज्ञापन




'विभाग द्वारा बांध की कोई जांच की जाती थी'
इधर, धीरे-धीरे कई इलाकों में और पानी घुसना शुरू हो गया है।  गौरतलब है कि बरसात की अभी सिर्फ शुरुआत है, लेकिन जिस तरह से बांध टूटा है जिसे लेकर ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा इसकी कोई जांच नहीं की जाती थी। न ही देखने के लिए ही कोई आता था। इसलिए यह बांध टूट गया है। वहीं, लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही मरम्मत नहीं हुई तो अब रिहायशी इलाकों में भी पानी घुसने लगेगा जिससे परेशानी और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed