Encounter : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल; बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम
Bihar Police : सूचना पक्की थी, इसलिए पुलिस कोई रिस्क लेना नहीं चाहती थी। पुलिस ने यह टारगेट बना रखा था कि इस बार यह शातिर किसी भी कीमत पर बच नहीं पाए। चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया। तभी अचानक अपराधी गोली चलाने लगे। फिर शुरू हुआ एनकाउंटर।
विस्तार
सारण का आतंक कहे जाने वाले जिले के उतरी क्षेत्र तरैया के सगुनी दियारा में मंगलवार की देर संध्या को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सारण पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस संबंध में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तरैया थाना क्षेत्र के सगुनी दियारा में अपराधियों का एक समूह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस और एसटीफ की टीम ने जब छापेमारी के लिए पहुंची, तो पुलिस को देखकर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करते हुए गोली चलाई। इस फायरिंग में एक शातिर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के जवाबी कार्रवाई के बाद कई अपराधी मौके से फरार हो गए, लेकिन जिस अपराधी के पैर में गोली लगी थी उसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। अब घायलावस्था में उसे तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सदर अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की खुली पोल
घायल अपराधी की पहचान सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदासपुर मोरिया गांव निवासी रंधीर कुमार उर्फ भुअर के रूप में हुई है। रंधीर पर पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिस कारण उसका नाम वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ कुमार आशीष के साथ ग्रामीण एसपी संजय कुमार, मढ़ौरा-2 के एसडीपीओ अमरनाथ, पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार साहा, तरैया के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच घटना स्थल की जांच की है। पुलिस ने मौके से एक लोडेड देसी पिस्टल भी बरामद किया है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल तरैया थाने के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है। जिसमें एक अपराधी घायल हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : खाते में आए 10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपए, अब खूब हो रही चर्चा; जानिए क्या है मामला
रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ सुमित कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई है। डॉक्टर का कहना है कि गोली हड्डी में टच नहीं किया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस अब घायल अपराधी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और हथियारों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस मुठभेड़ में शामिल अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि सारण तटबंध के दियारा क्षेत्र जो मुजफ्फरपुर जिले के गंडक नदी के पारू थाना क्षेत्र से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें काफी लंबे समय से अपराधियों का सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है। पुलिस अब इस इलाके में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की कमर तोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.