फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Chapra Anti-social elements damaged statue of Baba Saheb Bhimrao Ambedkar

Bihar News: असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 24 Oct 2024 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 04:24 PM IST
सार

सारण जिले में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा एकमा थाना क्षेत्र चकमीरा गांव में निर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मुखिया शिवशंकर महतो सहित ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News Chapra Anti-social elements damaged statue of Baba Saheb Bhimrao Ambedkar
प्रतिमा के पास खड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी के देश में गांधीगिरी करने से कोई काम नहीं होता है। लेकिन जब वहीं विरोध प्रदर्शन किया जाता है तो जल्द ही समस्या का समाधान भी हो जाता है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के सारण जिले से आया है। जहां अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा एकमा थाना क्षेत्र चकमीरा गांव में निर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन


सूचना स्थानीय प्रखंड के बीडीओ, सीओ के अलावा थानाध्यक्ष को स्थानीय पंचायत के मुखिया शिवशंकर महतो सहित दर्जन भर ग्रामीणों द्वारा दी गई। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वहीं, जब मुख्य सड़क को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा यातायात बाधित किया गया, तब जाकर अधिकारियों की नींद खुली। आवागमन बाधित की सूचना मिलते ही स्थानीय एकमा के एसडीपीओ राजकुमार, अंचलाधिकारी राहुल शंकर, प्रखंड विकास पाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस निरीक्षक सह एकमा थाने के थानाध्यक्ष उदय कुमार संयुक्त रूप से दल बल के साथ पहुंच काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को चालू कराया।
विज्ञापन


एकमा थाना क्षेत्र के चकमीरा गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना से स्थानीय समुदाय सहित ग्रामीणों में गहरा आक्रोश उत्पन्न हो गया है। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, लेकिन जब गांव में रहने वाले लोगों ने सुबह उठते ही मूर्ति की बदहाली देखी तब जाकर ग्रामीणों में रोष जताई गई। हालांकि, मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की इस घटना ने समाज में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के प्रति चिंता और नाराजगी बढ़ा दी है। क्षतिग्रस्त मूर्ति का मरम्मत के लिए कारीगर को बुलाया गया, जिसने तुरंत काम शुरू किया। मूर्ति को पुनर्स्थापित करने का कार्य जारी है और ग्रामीणों ने इस कार्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। मालूम हो कि इस मूर्ति को पूर्व में भी क्षतिग्रस्त किया जा चुका है, जो कि इस बात का संकेत है कि समाज में कुछ तत्व जान बूझकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजकुमार ने बताया कि एकमा थाना क्षेत्र के पंचुआ पंचायत के वार्ड संख्या-8 के चकमीरा गांव स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की असामाजिक तत्व के द्वारा दहिना हाथ तोड़ दिया गया। हालांकि, यह पहली बार की घटना नहीं है। बल्कि इसके पहले से भी कई बार मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का मामला आमने आया है। सूचना मिलने के बाद हम लोग घटना स्थल पहुंच कर लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया गया है। इसके साथ ही एकमा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार और स्थानीय पंचायत के मुखिया शिव शंकर महतो के द्वारा आज ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा का मरम्मत और घेराबंदी कराया जा रहा है।

स्थानीय पंचायत के मुखिया शिवशंकर महतो ने बताया कि मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। असामाजिक तत्वों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अस्थिरता पैदा कर रही हैं और उनके अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति उनकी श्रद्धा और सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। हालांकि, सूचना मिलने पर एकमा के अंचल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच गए है। आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ। उसके बाद ही बाधित यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed