फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Bloody conflict over distribution of donation money of temple in Siwan, one priest killed

Bihar News: सीवान में मंदिर के दान के पैसों के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, एक पुजारी की मौत

Sun, 02 Jun 2024 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jun 2024 08:56 PM IST
सार

Bihar Hindi News: मैरवा थाना प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया कि फिलहाल मृतक पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Bloody conflict over distribution of donation money of temple in Siwan, one priest killed
मौके पर पहुंचे पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में मंदिर के दान के पैसे में बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जहां एक पुजारी की मौत हो गई। यह मामला मैरवा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मैरवा थाना क्षेत्र के हरिराम ब्राह्म मंदिर में शनिवार को पुजारियों  के बीच चढ़ावे में मिले पैसे को लेकर बंटवारा चल रहा था। इस दौरान खूनी संघर्ष शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में एक पुजारी दूसरे पुजारी को मारने-पीटने लगा। इस घटना में एक पुजारी पक्ष ने दूसरे पुजारी पक्ष के सुग्रीव पांडे को मारपीट कर अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। फिर घायल सुग्रीव पांडे को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद घायल सुग्रीव पांडे को गोरखपुर ले जाने के दौरान ही रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन मृतक पुजारी के शव को मंदिर परिसर में रखकर जमकर हंगामा करने लगे। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव निवासी सुग्रीव पांडे के रूप में हुई है जो उस मंदिर के पुजारी थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैरवा में शनिवार को ब्रह्म बाबा के मंदिर में ब्रह्म बाबा का जन्म उत्सव कार्यक्रम था। इसे लेकर मृतक पुजारी के बेटे जगदीश पांडे ने बताया कि उस दिन चढ़ावे के पैसे में चोरी हुई थी। इसके बाद मेरे पापा ने चोरी करने वाले का नाम बताया था। इसके बाद कुछ पुजारियों ने उन पर हमला कर दिया और इतना मारा कि अस्पताल ले जाने के दरम्यान उनकी मौत हो गई।

 
मैरवा थाना प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया कि फिलहाल मृतक पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed