फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: An uncontrolled truck ran over a sand businessman in Gopalganj

Accident: गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बालू व्यवसायी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में पसरा मातम

Thu, 06 Jun 2024 11:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Jun 2024 11:26 AM IST
सार

Gopalganj: जिले के बंजारी स्थित बाइपास पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार बालू व्यवसायी की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामाल दर्ज कर लिया।
 

विज्ञापन
Bihar News: An uncontrolled truck ran over a sand businessman in Gopalganj
गोपालगंज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित बाइपास पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार बालू व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 बंजारी निवासी रामाशंकर तिवारी के बेटे बबलू तिवारी के रूप में की गई। बब्लू तिवारी की बंजारी में ही गिट्टी, बालू सहित हार्डवेयर की दुकान है। 

विज्ञापन


खड़ी बाइक पर बैठा था बालू व्यवसायी
बताया जा रहा है कि बबलू तिवारी बंजारी स्थित बाइपास मोड़ पर अपनी बाइक को खड़ी कर उसी पर पर बैठा था। इसी बीच एक बालू लोड ट्रक चालक अपना ट्रक बैक कर रहा था, तभी बाइक पर बैठे बब्लू तिवारी को ट्रक चालक ने नहीं देखा और रौंद दिया। जिससे वह मौके पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया, स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। जख्मी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ट्रक चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार 
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना नगर थाना को दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। शव दरवाजे पर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। मृतक के दो बेटे, एक बेटी और पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी। इस हृदय विदारक घटना के बाद बंजारी मुहल्ले में गम का माहौल कायम हो गया। मृतक तिवारी व्यवसाई के साथ-साथ एक प्रबुद्ध समाजसेवी भी थे। समाज के सभी कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है की मृतक बबलू तिवारी के दो बेटे और एक बेटी है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।ट्रक के चपेट में आने से एक बालू व्यवसायी की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed