फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: An uncontrolled truck crushed a cyclist in Gopalganj

Accident News: गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत; घटना के बाद चालक फरार

Thu, 22 Aug 2024 11:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

Bihar News: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच पर बुधवार की देर शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: An uncontrolled truck crushed a cyclist in Gopalganj
हादसे के बाद लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 27 को जाम कर दिया। साथ ही आगजनी कर डायल 112 की टीम पर पैसा लेकर ट्रक को भगाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं मौके पर पहुंची नगर थाना की गश्ती गाड़ी पर लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद गश्त लगाने वाली गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पसरमा गांव निवासी अनिल बैठा शहर से मजदूरी करने के बाद साइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी बीच चैनपट्टी गांव के समीप एनएच पर एक अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद युवक के स्वजन मौके पर पहुंच कर डायल 112 की टीम पर ट्रक को पकड़ने के बाद पैसा लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए एनएच को जाम कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद डायल 112 की गाड़ी चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की गश्त लगाने वाली गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर थाना के गस्ती गाड़ी के चालक ने वाहन को लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम को खत्म कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed