फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: A fierce collision between two trucks in Siwan caused a fire, both vehicles burnt

Bihar News: सीवान में दो ट्रकों की भीषण टक्कर से लगी आग, धू-धू कर जल गए दोनों वाहन

Fri, 28 Jun 2024 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Jun 2024 03:05 PM IST
सार

Siwan News: दरौंदा थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा था। इसलिए ऐसी दुर्घटना घटित हुई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News: A fierce collision between two trucks in Siwan caused a fire, both vehicles burnt
दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन धू-धू कर जलते रहे। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। यह घटना जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौती गांव के पास NH-531 सीवान-छपरा मुख्य मार्ग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर एक खराब ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। तभी अहले सुबह छपरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई। इंजन में आग लगते ही ट्रक ड्राइवर और खलासी दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों ट्रक धू-धू कर जलते रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अपने दरवाजे पर सोए लोगों ने टक्कर की आवाज सुनकर शोर मचाना शुरू किया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। फिर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकसर देखने आता है कि सड़क किनारे ट्रक खराब अवस्था में छोड़कर चालक वहां से गायब हो जाते हैं। इसकी वजह से या तो जाम की स्थिति बन जाती है या वहां से गुजरने वाली कोई गाड़ी उससे टकरा जाती है। लेकिन न तो ट्रैफिक पुलिस इस ओर ध्यान देती है और न ही ट्रक चालक। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सिर्फ इन ट्रक वालों से पैसे वसूलती ही नजर आती है, जिसके वीडियो भी कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर दरौंदा थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा था। इसलिए ऐसी दुर्घटना घटित हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed