फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: 6,864 candidates will appear for BPSC TRE-3 exam at 10 centers in Gopalganj

BPSC TRE-3: गोपालगंज में 10 केंद्रों पर 6,864 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, ये गलती करने पर लग जाएगी 5 साल की पाबंदी

Fri, 19 Jul 2024 01:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jul 2024 01:40 PM IST
सार

BPSC TRE-3 Exam: तीनों दिन एक पाली दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। निर्धारित समय से दो घंटे पहले अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। वहीं, एक घंटे पहले केंद्र के गेट को बंद कर दिया जाएगा और परीक्षार्थियों की एंट्री भी बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: 6,864 candidates will appear for BPSC TRE-3 exam at 10 centers in Gopalganj
प्राइमरी, मिडिल और हाईस्कूल श्रेणी के लिए अलग-अलग दिन होगी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरइ-3 शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन की परीक्षा के लिए जिले भर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां एक पाली में 6,864 शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला मुख्यालय में चार, थावे में एक, मीरगंज में तीन तथा हथुआ में दो सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें शुक्रवार को मिडिल स्कूल, शनिवार को प्राइमरी स्कूल और रविवार को हाईस्कूल के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन

 
तीनों दिन एक पाली दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। निर्धारित समय से दो घंटे पहले अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। वहीं, एक घंटे पहले केंद्र के गेट को बंद कर दिया जाएगा और परीक्षार्थियों की एंट्री भी बंद कर दी जाएगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

 
डीएम मो. मकसूद आलम ने परीक्षा में तैनात किए जाने वाले अधिकारी और कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। दोनों अनुमंडलों के एसडीएम द्वारा परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान सेंटर पर बेवजह घूमने वालों की गिरफ्तारी का आदेश है। केंद्र के आसपास के फोटो स्टेट की दुकानों को सुबह से शाम तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। गुरुवार की शाम तक सभी केंद्रों पर सीट प्लान चिपकाने का काम किया गया। पदाधिकारियों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी। ई-एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर या बार कोड को स्कैन करते हुए फोटो के साथ भौतिक सत्यापन किया जाएगा। फोटो आईडी से भी मिलान किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि अभ्यर्थी के पास पेन, आधार कार्ड और एडमिट कार्ड के अलावा अन्य कोई सामान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर और रिस्ट वॉच समेत आ अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर या ब्लेड ले जाने की अनुमति नहीं है। इन सब चीजों को ले जाने पर अभ्यर्थियों पर पांच वर्षों के लिए परीक्षा पर पाबंदी लगा दी जाएगी। परीक्षा के पल-पल की गतिविधि पर निगरानी बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें तीन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनमें आइसीडीएस की डीपीओ सीमा कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सुरेंद्र पासवान और पीएचईडी के जेई जगलाल राम शामिल हैं। ये पदाधिकारी लाइव सीसीटीवी के माध्यम से सभी केंद्र पर निगरानी रखेंगे। किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर उच्च अधिकारी को सूचित करेंगे। कंट्रोल रूम में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed