फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: New turn in Siwan politics; Famous Khan brothers join LJP, Chirag Paswan gives them a warm welcome

Bihar: बिहार की राजनीति में नया मोड़; चर्चित खान ब्रदर्स लोजपा में शामिल, चिराग पासवान ने किया जोरदार स्वागत

Wed, 15 Jan 2025 09:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Jan 2025 09:29 PM IST
सार

Siwan Politics: लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने मंच से खान ब्रदर्स का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रईस खान और अयूब खान के लोजपा में आने से इस क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: New turn in Siwan politics; Famous Khan brothers join LJP, Chirag Paswan gives them a warm welcome
खान ब्रदर्स ने किया चिराग पासवान का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की ठंड के बीच सीवान की राजनीति ने गर्मी पकड़ ली है। चर्चित खान ब्रदर्स अयूब खान और रईस खान ने बुधवार 15 जनवरी को लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया। लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सहूलि गांव बुलाकर दोनों भाइयों ने पार्टी में शामिल होने का औपचारिक एलान किया। इस मौके पर चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें चांदी जैसा दिखने वाला मुकुट पहनाया गया और तलवार भेंट की गई।

विज्ञापन

 
चिराग पासवान का जोरदार स्वागत
सहूलि गांव में चिराग पासवान के आगमन पर खान ब्रदर्स ने जोरदार स्वागत किया। अयूब खान और रईस खान ने मंच पर चिराग पासवान के दोनों ओर खड़े होकर उन्हें घेर रखा था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही, जिसने जोश और उत्साह के साथ खान ब्रदर्स के इस कदम का समर्थन किया।
विज्ञापन

 
अयूब खान ने गिनाई उपलब्धियां
लोजपा में शामिल होने के बाद अयूब खान ने मंच से जनता और मीडिया का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपनी पिछली उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने बिना किसी राजनीतिक पद के क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। मीडिया के साथी मेरे साथ चलें और देखें कि मैंने अपने क्षेत्र को कैसे बदला है। उन्होंने जनता के समर्थन को अपनी ताकत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रईस खान ने व्यक्त की खुशी
रईस खान पहले ही लोजपा जॉइन करने का एलान कर चुके थे। वह मंच पर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में भी इतनी बड़ी संख्या में जनता का उपस्थित होना मेरे लिए उनके प्यार को दर्शाता है। आज खान ब्रदर्स पूरी तरह से लोजपा मय हो गया है। उन्होंने वादा किया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
 
चिराग पासवान ने जताया यह विश्वास
लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने मंच से खान ब्रदर्स का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रईस खान और अयूब खान के लोजपा में आने से इस क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। यह पार्टी स्वर्गीय रामविलास पासवान की विचारधारा पर चलती है और उनका सपना था कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को साकार किया जाए। चिराग ने भरोसा जताया कि खान ब्रदर्स के जुड़ने से पार्टी न केवल सीवान में बल्कि पूरे इलाके में अपना विस्तार करेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।


वहीं, रईस खान ने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और जनता के मुद्दों को सुनकर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। अयूब खान ने भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed