फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Headless body of unknown girl recovered from sugarcane field Gopalganj forensic team collected evidence

Bihar News: गन्ने के खेत से अज्ञात लड़की की सिर कटी लाश बरामद, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए

Fri, 11 Apr 2025 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 10:08 PM IST
सार

गन्ने के खेत से अज्ञात लड़की की सिर कटी लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Bihar Headless body of unknown girl recovered from sugarcane field Gopalganj forensic team collected evidence
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सत्तर घाट में शुक्रवार सुबह गंडक नदी के पास सड़क किनारे एक लड़की की सिर कटी हुई लाश मिली। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सत्तर घाट गांव के लोगों ने सुबह में जब लड़की का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। शव का सिर गायब था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बैकुंठपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सिधवलिया के प्रभारी एसडीपीओ संदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया और छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजधानी में युवक को घेरकर किया गोलियों से छलनी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जांच के लिए फॉरेंसिंक टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया। फॉरेंसिंक टीम ने ब्लड और आसपास में बिखरे साक्ष्यों को एकत्रित करके सैंपल लिया और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: तालाब से अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, तीन दिन पहले BCA छात्र की मिली थी लाश; हत्या या आत्महत्या?

लड़की की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और शव के सिर की तलाश कर रही। गन्ना की खेत में अर्धनग्न अवस्था में लड़की पड़ी हुई थी, लाल रंग के कुछ कपड़े मिले, लेकिन सिर गायब था। लड़की के पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। उसके फोटो को कई ग्रुप में शेयर कर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed