फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Had to pay the price of life when he was stopped from loving his sister

Bihar: बहन से प्रेम करने से रोका तो लेनी पड़ी जान की कीमत, दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या

Sat, 19 Jul 2025 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 05:56 PM IST
सार

Bihar: शनिवार को रवि देवघर जाने की तैयारी के तहत सीवान बाजार में कपड़े खरीदने आया था। उसी दौरान पकड़ी मोड़ के पास पहले से घात लगाए आकाश, विकास और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने पहले धमकी दी और फिर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bihar: Had to pay the price of life when he was stopped from loving his sister
मृतक को बाइक से लेकर अस्पताल आए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। बहन से प्रेम करने से रोकना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसकी जान ही चली गई। शनिवार को दिनदहाड़े शहर के व्यस्त पकड़ी मोड़ पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिंभेड़िया गांव निवासी हृदयानंद यादव के 18 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। रवि के बड़े भाई सूरज यादव के अनुसार, गांव के ही युवक आकाश का उनकी चचेरी बहन से प्रेम संबंध था। रवि इस रिश्ते के खिलाफ था और उसने आकाश को चेतावनी दी थी कि वह उनकी बहन से दूर रहे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

शनिवार को रवि देवघर जाने की तैयारी के तहत सीवान बाजार में कपड़े खरीदने आया था। उसी दौरान पकड़ी मोड़ के पास पहले से घात लगाए आकाश, विकास और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने पहले धमकी दी और फिर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को मौके पर मौजूद युवकों ने तत्काल सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुंगेर में तेजस्वी-राहुल पर बिना नाम लिए चिराग ने कसा तंज, 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के विजन पर बोले

घटना की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव को बाइक पर रख गांव ले गए। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की। घटना की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी मोड़ पर चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हुई है। परिजनों के मुताबिक, हत्या का कारण प्रेम संबंधों को लेकर चल रहा विवाद है।

पुलिस ने बड़हरिया और महादेवा थानों की टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय कर दिया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed