{"_id":"67ee96675ed2fb2175014ca4","slug":"bihar-gopalganj-unemployed-people-of-up-were-cheated-of-rs-8-lakh-45-thousand-in-name-of-sending-them-to-kenya-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: केन्या भेजने के नाम पर उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों से आठ लाख 45 हजार की ठगी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: केन्या भेजने के नाम पर उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों से आठ लाख 45 हजार की ठगी, मामला दर्ज
Thu, 03 Apr 2025 07:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:38 PM IST
सार
Cheating Unemployed: केन्या भेजने के नाम पर उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों से आठ लाख 45 हजार रुपये की ठगी हुई है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
उचकागांव थाना, गोपालगंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 10 बेरोजगार युवकों को केन्या में रोजगार दिलाने के नाम पर आठ लाख 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में तीन लोगों के विरुद्ध उचकागांव थाने में प्राथमिकी कराई गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नौगांवा गांव निवासी इंद्रजीत गुप्ता नवंबर 2024 में तमकुही राज बाजार में घूमने गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें बाजार में केन्या देश भेजने के लिए प्रचार कर रहे वाहन से पंपलेट मिला, जिसकी चर्चा उन्होंने अपने दोस्तों से की। इसके बाद इंद्रजीत कुमार अपने 10 दोस्तों के साथ पंपलेट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क किए।
विज्ञापन
इसमें मोबाइल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपने ऑफिस का पता दिल्ली स्थित आनंद विहार में बताते हुए पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से मेडिकल कराकार कंपनी के पते पर भेजने के लिए कहा। इसके बाद सभी युवकों ने मेडिकल की प्रति कंपनी के पते पर भेज दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन के नाम पर जदयू से इस्तीफा देने वाले कासिम अंसारी कौन? जानिए, कद और पद
इसके बाद कुछ लोगों ने युवकों के पास फोन कर मिलने के लिए उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बुलाया। जहां पहले से तीन युवक उपस्थित थे। इसके बाद उपस्थित लोगों ने रोजगार के लिए पहुंचे युवाओं से केन्या भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति अस्सी हजार रुपये की मांग की। वहीं, पूरा पैसा देने के बाद ही वीजा और फ्लाइट का टिकट देने की बात बताई।
इसके बाद युवकों ने उक्त लोगों को एक लाख दस हजार रुपये नकद और दो अलग-अलग किस्तों में खाते पर कुल आठ लाख 45 हजार रुपये की राशि खाते पर भेज दी। उसके बाद उक्त लोगों द्वारा दिए गए टिकट और वीजा लेकर फ्लाइट के तिथि पर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां युवकों ने पाया कि उनके फ्लाइट का टिकट कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, वीजा की जांच कराने पर वह भी फर्जी पाया गया।
यह भी पढ़ें: DRDA निदेशक ने किया निरीक्षण, टेक्निकल कारण से छूटे परिवार का सर्वे शुरू
इसके बाद पीड़ितों ने आरोपितों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो आरोपितों का मोबाइल बंद पाया गया। इसके बाद मामले में पीड़ित इंद्रजीत गुप्ता के आवेदन पर उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी रंजन कुमार सिंह उर्फ मुकेश रावत, भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के सुभाष सिंह और अमित राज के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।