फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Disabled youth shot dead in Siwan, criminals openly challenge police

Bihar: सीवान में दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती; ग्रामीणों में रोष

Tue, 02 Sep 2025 09:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Sep 2025 09:21 PM IST
सार

 Bihar: पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Disabled youth shot dead in Siwan, criminals openly challenge police
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के दूधी टोला गांव में मंगलवार रात अपराधियों ने एक दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 23 वर्षीय मुन्ना यादव के रूप में हुई है, जो दूधी टोला निवासी शंकर यादव का पुत्र था। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:15 बजे मुन्ना यादव अपनी गुमटीनुमा दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना, रिवर्स गियर लगाकर फरार हुए अपराधी; CCTV में कैद वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खास बात यह है कि हत्या की यह वारदात उस समय हुई, जब महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में मोनिया बाबा राजकीय समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में सारण प्रमंडल के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम देना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed