फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: RJD MLA receives death threat in Gopalganj news hindi

Bihar: राजद विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी युवक फरार...बागेश्वर बाबा पर दिए गए बयान से था नाराज

Mon, 03 Mar 2025 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Mar 2025 01:22 PM IST
सार

Gopalganj: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कई कार्यकर्ताओं ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई और उसे कड़ी सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
Bihar Crime: RJD MLA receives death threat in Gopalganj news hindi
राजद विधायक और आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा से राजद विधायक प्रेम शंकर यादव को एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक ने विधायक के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आरोपी युवक की पहचान बखरी गांव, प्यारेपुर पंचायत निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है। उसने वीडियो में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विधायक द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की। विधायक ने कहा था कि बाबा उन्माद फैलाने के लिए बिहार आ रहे हैं, जिसके बाद विकास सिंह ने यह वीडियो जारी किया।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर विधायक प्रेम शंकर यादव ने एसपी अवधेश दीक्षित से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी। पुलिस ने विकास सिंह के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कई कार्यकर्ताओं ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई और उसे कड़ी सजा देने की मांग की। विधायक प्रेम शंकर यादव इस समय बजट सत्र में भाग लेने के लिए पटना रवाना हो चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed