{"_id":"691dc0b854b4e027740a01ff","slug":"bihar-crime-pacs-representative-cum-teacher-shot-in-broad-daylight-in-gopalganj-referred-to-gorakhpur-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गोपालगंज में पैक्स प्रतिनिधि सह शिक्षक को दिनदहाड़े गोली मारी, गोरखपुर रेफर; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गोपालगंज में पैक्स प्रतिनिधि सह शिक्षक को दिनदहाड़े गोली मारी, गोरखपुर रेफर; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 19 Nov 2025 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 19 Nov 2025 06:36 PM IST
सार
Bihar Crime: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छापामारी शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम को सनसनी फैल गई जब छठियांव के पैक्स प्रतिनिधि एवं शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब वे अपने स्कूल से बच्चों को पढ़ाकर कार से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के पिपरही दोमुंहा पुल के पास पहले से खड़े दो युवक उनके आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही त्रिपाठी वहां पहुंचे, अपराधियों ने नजदीक से उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में खुद को बचाने की कोशिश के दौरान उनके हाथ और चेहरे के समीप गोली लग गई।
विज्ञापन
पढे़ं: विश्वविद्यालय कर्मियों का नवंबर की वेतन राशि जारी, 58 फीसदी डीए की राशि भी विमुक्त
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नमूना त्रिपाठी की पत्नी कुसुम त्रिपाठी पैक्स अध्यक्ष हैं, जिसके कारण पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी हमले के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छापामारी शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।