Bihar Crime: सीवान में दिनदहाड़े सीएसपी केंद्र से एक लाख की लूट, हवाई फायरिंग कर अपराधियों ने फैलाई दहशत
Bihar Crime: सीवान में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हत्या, लूट, जैसी घटना अपराधी अंजाम दे रहे हैं। आज अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी केंद्र को निशाना बनाया और उसमें से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विस्तार
पूरा मामला जिले के नवतन थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान जिले के नवतन थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ पर स्थित एक सीएसपी संचालक जिनका नाम विकास तिवारी है। उनका सीएसपी रोज की तरह कार्य कर रहा था, तभी अचानक 3 की संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार हथियार से लैस होकर अपराधी आए और फिल्मी स्टाइल में सीएसपी केंद्र पर मौजूद कैशियर के कनपटी ओर बंदूक रख कर वहां रखे 1 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
यही नहीं अपराधियों ने चेहरे को नकाब से कपड़े से ढंक रखा था, जिस से उन लोगों की पहचान नहीं सकी है। वहीं रुपये लूटकर भागते हुए अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने के लिए की है। कुछ देर के लिए मठिया मोड़ पर भगदड़ मच गई, जब अपराधी भाग गए तब सीएसपी केन्द्र में मौजूद लोगों ने हल्ला किया तो आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठा हुए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
क्या कहती है पुलिस
दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर 1 लाख की लूट के मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात अपराधियों द्वारा इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।