{"_id":"66e6f718abf77a128f0ace2a","slug":"bihar-crime-in-gopalganj-miscreants-called-a-youth-from-his-home-and-shot-him-admitted-to-hospital-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गोपालगंज में घर से बुलाकर युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गोपालगंज में घर से बुलाकर युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sun, 15 Sep 2024 08:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:32 PM IST
सार
Gopalganj Crime: गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के उचकागांव थानाक्षेत्र के भगवान टोला ब्रह्म स्थान के पास कुछ बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर थानाक्षेत्र के बलेसरा जहरुले हाता टोला निवासी पारस यादव के बेटे नीरज यादव अपने घर पर थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें फोन कर भगवान टोला ब्रह्म स्थान के पास आने के लिए कहा। उसके बाद मौके पर पहुंचे नीरज यादव को बदमाशों ने गोली मार का घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्वजन की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, अपर थानाध्यक्ष शमशाद रजा और दारोगा अनिल कुमार ने मामले की जांच-पड़ताल की। इसके पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी में जुट गई। घटना के बाद से सहायक अवर निरीक्षक कन्हैयालाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल बालाहाता बाजार में कैंप कर रही है।