फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Deadly attack on loving couple in Gopalganj; Girlfriend died on spot, youth seriously injured

Bihar Crime: गोपालगंज में प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला; प्रेमिका की मौके पर मौत, युवक की हालत नाजुक

Tue, 14 May 2024 03:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 May 2024 03:46 PM IST
सार

Gopalganj Crime: पुलिस ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है। बिलरुआ गांव में हत्या की खबर मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में लगातार कैंप किए हुए है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Deadly attack on loving couple in Gopalganj; Girlfriend died on spot, youth seriously injured
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में प्रेमिका की मौत हो गई, वहीं प्रेमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए विजयीपुर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे यूपी के देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां प्रेमी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बिलरुआ गांव निवासी विश्वकर्मा यादव की बेटी अर्चना कुमारी और मललू यादव के बेटे निकेश यादव के बीच दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच सोमवार की देर रात अज्ञात द्वारा जानलेवा हमला कर दोनों प्रेमी युगलों को गांव से तीन सौ मीटर की दूरी पर फेंक दिया गया था। हमले में प्रेमिका विश्वकर्मा यादव की बेटी अर्चना की मौत हो गई। वहीं, प्रेमी मललू यादव का बेटा निकेश यादव जख्मी हो गया। जख्मी प्रेमी को इलाज के लिए यूपी के देवरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। गोरखपुर में प्रेमी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
एक ही गांव का रहने वाला है प्रेमी जोड़ा
पुलिस ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है। बिलरुआ गांव में हत्या की खबर मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में लगातार कैंप किए हुए है। वहीं, प्रेमिका के शव को पुलिस कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed