फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: A teenager raped a three-year-old innocent girl in Chapra, admitted to hospital

Bihar Crime: छपरा में एक किशोर ने तीन साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

Fri, 04 Oct 2024 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Oct 2024 08:09 PM IST
सार

Chapra Crime: सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि मढ़ौरा थानाक्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: A teenager raped a three-year-old innocent girl in Chapra, admitted to hospital
आरोपी दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के छपरा में तीन साल की मासूम बच्ची से एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना में बच्ची जख्मी हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, आरोपी किशोर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घर के पास खेल रही मासूम बच्ची से एक किशोर ने बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया। हालांकि इस घटना के बाद मासूम बच्ची रोती-बिलखती जब घर पहुंची तो पहले परिजन कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन बाद में पीड़ित मासूम ने दर्द वाले हिस्से के संबंध में बताया तो सभी के होश उड़ गए। उसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने स्थानीय मढ़ौरा थाने में इसकी शिकायत की। तब पुलिस भी सकते में आ गई। हालांकि पुलिस पदाधिकारियों की टीम आनन-फानन में पीड़ित बच्ची को लेकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मढ़ौरा पहुंची, जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरु कर दी है, लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन



 
घटना को लेकर बच्ची की मां ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे के आसपास घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान बगल का रहने वाला आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर पास ही स्थित एक फूसनुमा झोपड़ी में लेकर चला गया और उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म के दौरान बच्ची को दर्द हुआ तो वह रोने लगी। उसके बाद आरोपी ने बच्ची के हाथ में बीस रुपये देकर पहले बहलाने का प्रयास किया, फिर उसे घर तक पहुंचाने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि बच्ची के लगातार रोने पर जब उन्होंने बच्ची को गोद में बैठाकर रोने का कारण पूछा तो उसने दर्द की शिकायत बताई। हालांकि बाद में जांच पड़ताल और पूछताछ की गई तो बच्ची ने जो बात बताई उससे माता-पिता सहित परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।

 
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि मढ़ौरा थानाक्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों के संबंधित थाने को दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ मढ़ौरा थाना कांड संख्या- 563/2024 धारा- 64 बीएनएस और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पीड़िता का पट्टेदार ही बताया जा रहा है। घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच स्थानीय मढ़ौरा थाना पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। वहीं, प्राथमिकी के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed