फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Attempted ₹56 crore cyber fraud foiled; Dubai connection and cryptocurrency angle involved

बिहार: 56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश का भंडाफोड़, दुबई कनेक्शन और क्रिप्टोकरेंसी का खेल; 9 गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 07:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Oct 2026 07:42 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण में साइबर थाना पुलिस ने 56 करोड़ रुपये वाले कॉरपोरेट बैंक खाते को निशाना बनाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ीदयाल में छापेमारी के दौरान लैपटॉप बरामद हुए। जांच में दुबई के साइबर अपराधियों से कनेक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
Bihar: Attempted ₹56 crore cyber fraud foiled; Dubai connection and cryptocurrency angle involved
साइबर अपराध

विस्तार

साइबर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा है। इस गिरोह की नजर एक कॉरपोरेट बैंक खाते में मौजूद करीब 56 करोड़ रुपये पर थी। अपराधियों ने 12 अक्तूबर की रात नेट बैंकिंग के जरिये इस विशाल राशि को ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली थी। समय रहते हुई पुलिस कार्रवाई से यह आपराधिक साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस ने मौके से लैपटॉप सहित कई संदिग्ध सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन


गोपनीय जानकारी से रची साजिश
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार यह गिरोह अज्ञात बैंककर्मियों की मदद से कॉरपोरेट बैंक खातों की बेहद गोपनीय जानकारी जुटाता था। इसमें खाताधारक का नाम, यूजर आईडी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और खाते में उपलब्ध जमा राशि जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल रहती थीं। जांच में कैम्प सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड (Camp System Private Limited) के बैंक खाते से संबंधित विवरण मिलने की बात सामने आई है। इस खाते में करीब 56 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध थी। गिरोह के सदस्य ओटीपी के जरिये संबंधित मोबाइल तक अपनी पहुंच बनाते थे। इसके बाद वे नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर खाते से बड़ी रकम दूसरी जगह ट्रांसफर करने का षड्यंत्र रचते थे।
विज्ञापन


पढ़ें:  परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल करेंसी को रुपये में बदलते थे
साइबर पुलिस की जांच में इस गिरोह के तार दुबई में बैठे साइबर अपराधियों से जुड़े मिले हैं। गिरोह की साजिश के मुताबिक खातों से ट्रांसफर की गई कुल रकम में से 30 प्रतिशत हिस्सा काटने के बाद बची हुई राशि को क्रिप्टोकरेंसी (USDT) के माध्यम से मंगाया जाता था। इसके बाद इस डिजिटल करेंसी को नकद रुपये में बदलने की योजना बनाई गई थी। पुलिस अब इस पूरे अंतरराष्ट्रीय गिरोह और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

लैपटॉप बरामद और पुलिस की पड़ताल
पुलिस टीम ने पकड़ीदयाल में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए लैपटॉप से कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं। इन लैपटॉप में विभिन्न पोर्टल और बैंक लॉगिन से संबंधित जानकारियां मिली हैं। पुलिस बरामद सभी सामान की जांच कर रही है। इस संबंध में मोतिहारी के साइबर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों की अंदरूनी जानकारी मुहैया कराने वालों और दुबई में बैठे कथित अपराधियों की भूमिका की पड़ताल में जुटी है। हालांकि, खाते से वास्तव में कितनी रकम सुरक्षित रही और किसी तरह का लेनदेन हुआ या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed