फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Uncontrolled truck hits parked truck in Gopalganj, driver died on the spot

Bihar Accident: गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत

Fri, 29 Mar 2024 07:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Mar 2024 07:16 PM IST
सार

Gopalganj Accident: कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि ट्रक के तेज गति में होने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस वजह से एक चालक की मौत गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर डीप फ्रीजर में रखा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Uncontrolled truck hits parked truck in Gopalganj, driver died on the spot
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट स्थित एनएच 27 पर भोपतापूर गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतक की पहचान यूपी के कानपुर जिले के सावित्री नगर निवासी सुलतान अहमद खां के बेटे रिस्माद अहमद खां के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर से ट्रक पर सब्जी लादकर गोरखपुर जा रहा था। इसी बीच वह जैसे ही बल्थरी चेक पोस्ट के पास भोपतापुर के पास पहुंचा ही था कि तभी पहले से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि ट्रक में सवार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कुचायकोट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

 
कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि ट्रक के तेज गति में होने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस वजह से एक चालक की मौत गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर डीप फ्रीजर में रखा गया है। साथ ही इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed