{"_id":"667417ee024ba8c8c802cc46","slug":"bihar-accident-one-died-in-a-collision-between-two-bikes-in-gopalganj-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: गोपालगंज में दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत, हादसे में घर एक इकलौते बेटे की मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: गोपालगंज में दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत, हादसे में घर एक इकलौते बेटे की मौत; परिजनों में कोहराम
Fri, 21 Jun 2024 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:19 PM IST
सार
Accident: गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में दो बाइकों के बीच हुई तेज टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
गोपालगंज में दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया जाता है कि जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव निवासी नागेंद्र सिंह के इकलौते पुत्र दीपक कुमार सिंह अपने घर से बाइक पर सवार होकर कोयलादेवा बाजार जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीपक कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों द्वारा तत्काल ही इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घर का इकलौता चिराग था दीपक
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव निवासी नागेंद्र सिंह के इकलौते पुत्र 32 वर्षीय दीपक कुमार सिंह थे। जिनकी शादी कटेया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी मुखिया सुरेंद्र राय की पुत्री से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उनको तीन दो वर्ष का लड़का है। घटना की खबर जैसे ही उनके गांव कोयलादेवा और ससुराल पटखौली में मिली की परिजनों एवं रिश्तेदारों के घर कोहराम मच गया। सभी लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। युवक बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।
विज्ञापन
संवेदक एवं शराब के बड़े व्यवसाई हैं नागेंद्र सिंह
सड़क दुर्घटना में मृत दीपक कुमार सिंह के पिता नागेंद्र सिंह संवेदक और शराब के बड़े व्यवसाई हैं। यूपी में उनकी शराब की कई सरकारी दुकान है। साथ ही नागेंद्र जिले के चर्चित समाजसेवी भी है। बीते पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी कोयलादेवा पंचायत से मुखिया पद की उम्मीदवार थी। नागेंद्र सिंह की जिले के एक प्रतिष्ठित संवेदक भी है। उनके इकलौते पुत्र के निधन की खबर मिलते हैं, उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग परिजनों को संतान दे रहे थे। सांत्वना देने वालों में भाजपा नेता उमेश प्रधान, शशि प्रकाश सिंह, मधु कुमार राय, चंद्रशेखर पांडेय, अनुज कुमार पांडेय आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन