फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Bike rider dies in road accident, mourning in the village

Bihar Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गांव में छाया मातम; ऐसे हुआ हादसा

Tue, 22 Jul 2025 08:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 08:08 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल भोरे स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में देवरिया के पास उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Accident: Bike rider dies in road accident, mourning in the village
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। यह हादसा भिंगारी-सिसई मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी इश्तियाक अहमद के रूप में की गई है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इश्तियाक अहमद किसी कार्य से अपनी बाइक से भिंगारी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इश्तियाक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें:  18.67 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक फायर टेस्टिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर, डिप्टी CM चौधरी ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल भोरे स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में देवरिया के पास उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, इश्तियाक अहमद की असामयिक मृत्यु से हरिहरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed