{"_id":"6630dbf63849de7c9d0b6954","slug":"another-policeman-died-in-the-case-of-bus-accident-while-going-on-election-duty-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: चुनावी ड्यूटी में जा रहे जवानों की बस हादसे का हुई थी शिकार, आज एक और जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: चुनावी ड्यूटी में जा रहे जवानों की बस हादसे का हुई थी शिकार, आज एक और जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Tue, 30 Apr 2024 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:27 PM IST
सार
Accident News: गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षाबलों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए थे, इन्हीं में से आज एक और जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव ड्यूटी में गोपालगंज से सुपौल जा रहे पुलिसकर्मियों की बस 2 दिनों पहले सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ पर एनएच 27 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें एक कंटेनर ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया था। इस घटना के दिन ही तीन पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। अब इनमें से एक पुलिसकर्मी की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सिपाही सुधीर कुमार थे।
विज्ञापन
इस घटना के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सिपाही सुधीर कुमार के मौत की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया और परिवार जनों को हिम्मत देते हुए कहा कि इस अत्यंत दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार मृत जवान के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में नियमानुसार कार्रवाई होगी और पुलिस परिवार तथा सरकार की तरफ से जो भी मुआवजा की राशि मिलनी है, उसे जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को दिलवाने के लिए प्रक्रिया शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन