फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Shocker 65-Year-Old Stabbed to Death Over Driver Praise Attacker Flees

Bihar: चाय, तारीफ और मर्डर! मामूली कहासुनी पर उग्र हुआ शख्स, बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा; इलाके में सनसनी

Sun, 05 Jul 2026 01:23 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 01:23 PM IST
सार

सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में चाय की दुकान पर हुई मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। ट्रैक्टर चालक की तारीफ करने पर हुए विवाद के बाद 65 वर्षीय अशर्फी राय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Shocker 65-Year-Old Stabbed to Death Over Driver Praise Attacker Flees
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करते चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोइयां गांव में रविवार सुबह चाय की दुकान पर हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। एक ट्रैक्टर चालक की तारीफ को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 65 वर्षीय अशर्फी राय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अशर्फी राय गांव के कस्बा बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान गांव के एक ट्रैक्टर चालक पंकज उर्फ पंचर का जिक्र हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अशर्फी राय ने उसकी तारीफ कर दी, जिससे गांव के ही करीब 40 वर्षीय जितेंद्र राय नाराज हो गया।
विज्ञापन


मामूली बहस के बाद चाकू से किया हमला
देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र राय ने अपने पास रखा चाकू निकालकर अशर्फी राय के सीने पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अशर्फी राय मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'किसी ने नहीं सोचा था कि विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा'
मृतक के चचेरे भाई और प्रत्यक्षदर्शी पुमित राय ने बताया कि विवाद बेहद मामूली था। किसी को अंदाजा नहीं था कि छोटी-सी कहासुनी इतनी बड़ी घटना में बदल जाएगी। उनके अनुसार, आरोपी अचानक उग्र हो गया और चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया।


ये भी पढ़ें-  झुंझुनूं में गजब का विकास: खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तनाव की आशंका को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed