फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A bloody clash erupted over a land dispute, leaving a young man seriously injured after being stabbed.

बिहार: जमीन विवाद पर खूनी झड़प, युवक को चाकू मारा; फायरिंग और तीन वाहनों में आग लगाने का भी आरोप

Thu, 08 Oct 2026 07:58 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 07:58 AM IST
सार

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ के पास भूमि विवाद को लेकर बुधवार देर रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान चाकू लगने से जमीद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला करने के साथ फायरिंग और तीन वाहनों में आग लगाकर उन्हें क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
A bloody clash erupted over a land dispute, leaving a young man seriously injured after being stabbed.
घायल सदर अस्पताल में इलाजरत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़हरिया थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ के पास बुधवार देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने, फायरिंग करने और तीन वाहनों में आग लगाकर उन्हें क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। घायल युवक को पहले बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

घायल की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के टोला हरदिया निवासी इफ्तिखार अहमद के पुत्र जमीद अहमद के रूप में हुई है। घायल के परिजनों के अनुसार, जमुनागढ़ के पास उनकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार शाम स्थानीय थाना की मदद से पंचायत बुलाई गई थी। परिजनों का आरोप है कि पंचायत में थानाध्यक्ष के नहीं पहुंचने के बाद जमीद अहमद समेत उनके पक्ष के लोग मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर बड़हरिया थाना पहुंच गए।

विज्ञापन

तीन घंटे थाने में इंतजार के बाद लौट रहे थे घर

परिजनों के मुताबिक, जमीद अहमद और उनके साथ आए लोग करीब तीन घंटे तक थाने में प्राथमिकी दर्ज होने का इंतजार करते रहे। जब प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो सभी लोग वापस घर लौटने लगे। इसी दौरान जमुनागढ़ के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जमीद अहमद पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग और वाहनों में आग लगाने का भी आरोप

परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमले के दौरान तीन वाहनों में आग लगाकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बड़हरिया से सदर अस्पताल, फिर पीएमसीएच रेफर

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल जमीद अहमद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

दोनों पक्षों में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद इलाके में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed