{"_id":"6a0d6ef8d4b08fed7e0d0850","slug":"a-22-year-old-man-died-in-a-road-accident-in-gopalganj-after-a-high-speed-bike-caused-havoc-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4302455-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार बाइक का कहर, बाजार से लौट रहे युवक को मारी टक्कर; इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार बाइक का कहर, बाजार से लौट रहे युवक को मारी टक्कर; इलाज के दौरान तोड़ा दम
Wed, 20 May 2026 04:45 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:45 PM IST
सार
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक हिर्दया राम की मौत हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
विस्तार
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी गांव निवासी हिर्दया राम (22) के रूप में हुई है। वह मुकेरी राम के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि हिर्दया राम कटेया बाजार से अपना काम निपटाकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे चलते समय एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: कैग रिपोर्ट से घिरे BAU सबौर के कुलपति, सांसद सुधाकर सिंह ने खोला मोर्चा; भ्रष्टाचार पर एक्शन की मांग
परिवार में मची चीख-पुकार
युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार बाइक चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।