{"_id":"699c842c2575f523b308f2f3","slug":"30-year-old-mason-dies-tragically-after-his-bike-collides-with-a-tree-family-devastated-saran-news-c-1-1-noi1370-3985582-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सोशल मीडिया से हुई मृतक की पहचान; घर लौट रहे युवक की पेड़ से टकराकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सोशल मीडिया से हुई मृतक की पहचान; घर लौट रहे युवक की पेड़ से टकराकर मौत
Tue, 24 Feb 2026 07:27 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:27 AM IST
सार
Bihar News: छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में डुमरी गांव के पास हुए सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोशल मीडिया से हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छपरा के मांझी-ताजपुर मुख्य सड़क पर डुमरी गांव के समीप रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत भभौली गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक बीन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
राजमिस्त्री का काम करता था मृतक
मृतक के भाई शामू बीन ने बताया कि अशोक छपरा शहर में राजमिस्त्री का काम करता था। वह प्रतिदिन की तरह रविवार देर रात भी मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान डुमरी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
हादसे पर क्या बोली?
इस संबंध में मांझी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि रविवार देर रात डायल-112 की गश्ती टीम को डुमरी गांव के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिहार में मरीजों की संख्या बढ़ने का मामला RJD ने सदन में उठाया, जानिए किसने क्या कहा?
बाइक अनियंत्रित होने के कारण हुआ हादसा
सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराई गई। पुलिस ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बबूल के पेड़ के पास एक बाइक भी बरामद की गई थी। परिजनों ने उक्त बाइक को अशोक की ही बताया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, मामले में अब तक परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन