फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran-flood-relief-air-dropping-5600-dry-ration-packets-iaf-helicopters

सारण में बाढ़ राहत का एयर ऑपरेशन:आईएएफ के हेलिकॉप्टरों ने 15 उड़ानों में गिराए 5,600 से अधिक राशन पैकेट

Sat, 03 Oct 2026 04:34 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

सारण में बाढ़ प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों से एयर ड्रॉपिंग की जा रही है। अब तक 15 उड़ानों के जरिए 5,600 से अधिक ड्राई राशन पैकेट और 28 टन से अधिक खाद्य सामग्री गिराई जा चुकी है।

विज्ञापन
saran-flood-relief-air-dropping-5600-dry-ration-packets-iaf-helicopters
सारण में आसमान से राहत, IAF ने 15 उड़ानों में बरसाए 5,600 राशन पैकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले में बाढ़ के कारण प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश के बाद आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गृह मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर एयर ड्रॉपिंग की पहल शुरू की गई है। इसका उद्देश्य बाढ़ प्रभावित उन क्षेत्रों में भी आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाना है, जहां जलजमाव एवं बाढ़ के कारण सड़क मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाना कठिन हो गया है।

विज्ञापन

 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों द्वारा अब तक 15 उड़ानों में 5,600 से अधिक ड्राई राशन पैकेट के माध्यम से 28 टन से अधिक खाद्य सामग्री एयर ड्रॉप की जा चुकी है। एयर ड्रॉपिंग के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है, जिससे बाढ़ के कारण सामान्य आवागमन बाधित होने की स्थिति में भी लोगों को समय पर राहत उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित आबादी की आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सड़क मार्ग के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वैकल्पिक माध्यमों का भी उपयोग किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक यथाशीघ्र आवश्यक राहत एवं खाद्य सामग्री पहुंचाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: वैशाली के राघोपुर में फिर बाढ़ का कहर, गांव-थाना-बाजार जलमग्न; 40 स्कूलों में पठन-पाठन बंद

इस विशेष राहत अभियान में भारतीय वायु सेना की विभिन्न इकाइयों के पायलटों एवं कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। एयर ड्रॉपिंग अभियान का संचालन ग्रुप कैप्टन अनुज गुप्ता एवं विंग कमांडर विशाल खत्री (गोरखपुर), स्क्वाड्रन लीडर रोहित दादरवाल एवं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कुणाल कलमकर (बागडोगरा) तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट राठौड़ भरत सिंह (बागडोगरा) के नेतृत्व में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण समय में बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए  केंद्र का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed